Latest

अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद की बैठक में तीन प्रस्ताव पारित

माघ मेला के सकुशल आयोजन के लिए शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद

( आनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रविवार को माघ मेला क्षेत्र स्थित चरखी दादरी अन्नक्षेत्र शिविर में अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों की एक बैठक हुई। जिसमें हरिद्वार कुम्भ सहित तीन प्रस्ताव पारित किये गये। परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम ने कहा कि जो भी दण्डी सन्यासी व उनसे सम्बन्धित संत हरिद्वार कुम्भ में जायेंगे। उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध हो, कुम्भ मेला प्रशासन से वार्ताकर यह सुनिश्चित किया जायेगा। दूसरा प्रस्ताव कोविड-१९ को लेकर पास किया गया। परिषद अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से कहा कि इस बात का प्रचार-प्रसार
किया जाय कि जब तक बीमारी पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाती तब तक सभी सावधान रहें और वैक्सीन लगवायें।

तीसरे प्रस्ताव में परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने माघ मेला के सकुशल आयोजन के लिए शासन और प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में परिषद के संरक्षक शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम, स्वामी नर्मदेश्वर आश्रम और स्वामी शंकराश्रम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button