Latest

भाजपा महिला मोर्चा कोरोना वारियर्स का करेंगी सम्मान

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा महिला मोर्चा महानगर प्रयागराज की एक आवश्यक बैठक भाजपा मुख्यालय में संपन्न हुई।

कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने की रूपरेखा की गई तैयार

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉक्टर कृतिका अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में आगामी दिनों होने वाली कार्यसमिति की बैठक की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में कोरोना वारियर्स को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। सम्मानित होने वाले कोरोना वारियर्स की सूची जल्द ही तैयार करने का निर्णय भी लिया गया। गौरतलब है कि आगामी 17 सितंबर को भाजपा की कार्यसमिति की बैठक प्रयागराज में होने वाली है जिसमें अभूतपूर्व निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉक्टर कृतिका अग्रवाल, कुंज बिहारी, जिलाध्यक्ष शिखा रस्तोगी, स्मृति श्रीवास्तव, काजल कैथवास, जूही जायसवाल, दुर्गेश नंदिनी, लक्ष्मी बहुगुणा, पूजा सिंह, आभा सिंह, नीलम त्रिपाठी, कल्पना शर्मा, रीता वर्मा, वर्षा जायसवाल, रीता सिंह, अलका सिंह, कृति चौरसिया, रेखा यादव, रंजना मिश्रा, सुधा जोशी, डॉ उषा केसरवानी के अलावा जिला मीडिया प्रभारी चंद्रा अहलूवालिया उपस्थित रहीं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button