Latest
हत्या के विरोध में छात्र नेताओं में गुस्सा, आयोजित की श्रद्धांजलि

इलाहाबाद। आज इलाहाबाद डिग्री कॉलेज परिसर में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रफुल्ल देव शुक्ला के नेतृत्व में सुबह 10 बजे छात्र दिलीप सरोज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।
इसे लेकर भारी संख्या में पुलिस ने फ़ोर्स फायर ब्रिगेड तैनात किया।
इस दौरान आशुतोष गुप्ता, पृथ्वी तिवारी, मेराज अख्तर, पंकज दूबे सहित सौ से अधिक छात्र उपस्थित थे। यहाँ आयोजित सभा मे प्रफुल्ल देव शुक्ला ने कहा की महाविद्यालय प्रशासन पुलिस प्रशासन को पत्र लिख कर यह माँग करे की शेष बचे आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा मिले।
प्रफुल्ल देव ने पुलिस को यह आश्वासन दिया है की पुलिस की संतोषजनक कार्यवाही को देखते हुए वो शांतिपूर्ण तरीके से कार्य करेंगे।



