मोबाइल चोरी करने वाले 2 नफर अभियुक्त गिरफ्तार,चोरी किया गया माल बरामद

क्षेत्र में कदम रखते ही लालापुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने शुरु की ताबड़तोड़ कार्रवाई
लालापुर,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत लालापुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय व उनकी टीम को मुखबिर खास की सूचना पर स्थानीय थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 110/20 धारा 379 के वांछित 2 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। पकड़े गए व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछे जाने पर दिनेश कुमार भारतीया पुत्र रामानंद भारतीया उम्र 22 वर्ष ग्राम बेलामुंडी का पुरवा थाना लालापुर व राजेन्द्र उर्फ रज्जन भारतीया पुत्र कृष्णानंद भारतीया उम्र 24 वर्ष ग्राम बेलामुंडी का पुरवा थाना लालापुर बताया गया।
पकड़े गए अभियुक्तों की जमा तलाशी ली गई तो उनके पास से चोरी किये हूए मोबाइल तथा दोनो अभियुक्तों के पास से 2 – 2 अदद देशी जिन्दा नाजायज बम बरामद हुआ। अभियुक्तों से बम रखने का कारण पूछा गया तो अपनी गलती की माफी मांगते हूए बताया कि हम लोग केवल मोबाइल इधर से उधर करते हैं,और बम हमने अपनी सुरक्षा के लिये रखा है। दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।




