Latest

सरकारी अस्पताल में गार्ड ने महिला को पीटा

वायरल वीडियो में दिखी इंसानियत को शर्मसार करने वाली करतूत।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रायागराज के स्वरूप रानी हॉस्पिटल में मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है । अस्पताल में तैनात एक गार्ड ने एक महिला पर इतना गुस्सा आया कि गार्ड ने महिला को अपने पैरों से जमकर मारा । वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ज़मीन पर गिरी है और गार्ड उसको अपने पैरों से मारे जा रहा है । ये वीडियो उसी जगह पर एक शख्स ने अपने मोबाइल से बना लिया जिससे गार्ड की ये हैवानियत सामने आ गयी। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कालेज प्रश्सांन ने उस गार्ड को हटवा दिया और सिक्योरिटी एजेंसी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए उसको ऐजेंसी से निकालने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button