अधिकारियों के लापरवाही से नारीबारी जलनिगम नकारा बनी

छ: दिनों से सप्लाई ठप्प
शंकरगढ़,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सबसे बड़ी जल निगम नारीबारी विगत पांच दिनों से मोटर जल जाने से पानी सप्लाई ठप्प।
नारीबारी जल निगम कर्मियों की दिनों-दिन लापरवाही के कारण अक्सर क्षेत्रवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। आए दिन किसी ना किसी समस्या का बहाना बना कर सप्लाई वाधित कर दी जाती है। यहां मौजूद जेई आदि कर्मचारी कभी नारीबारी आकर देखरेख करने या समय रहते निदान हेतू कदम ना उठाने से दर्जनों गांव के ग्रामीण इस बरसात मे पानी के लिए भटकते दिखाई देते है। मजबूरी मे बरसाती दूषित पानी पीने को मजबूर है। इस समय तो विद्युत विभाग द्वारा लो सप्लाई का बहाना भी मिल गया। नारीबारी जल निगम के मोटर जल जाने से आसपास के दर्जनो गांवों में पानी का गंभीर संकट गहरा गया है। नारीबारी जल निगम में तो कहने को दो मोटर हैं। लेकिन एक मोटर काफी दिनों से जली हुई है। जिसे विभाग आज तक नही बनवा सका। जब सप्लाई पूरी तरह ठप्प हो जाती है। तब मोटर रिपेयरिंग का कार्य कछुए की चाल से चलती है। जिसके कारण हफ्तों नागरिकों को शुद्ध पानी के लिए भटकना पड़ता है। सप्लाई बाधित होना कोई नही बात नही यह सिलसिला लगातार 10 दिन 15 दिन में किसी ना किसी कारण से उत्पन्न हो जाती है। यहां पर मौजूद कर्मचारी और अधिकारी पूरी तरह नकारा साबित हो रहे हैं। इनकी लापरवाही के कारण आए दिन लोगों को पानी के संकट से दो-चार होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अति शीघ्र वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है। जिससे अतिशीघ्र पानी सप्लाई बहाल हो सके। अन्यथा ग्रामीण मजबूरन जल निगम का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जबाबदेही जलनिगम कर्मियों की होगी।




