Latest
प्रतापगढ़ इंस्पेक्टर अजय सिंह की कोरोना संक्रमण से मौत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रतापगढ़ में तैनात रहे बेहद तेजतर्रार व ईमानदार क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय सिंह की कोरोना से हुई मौत । आज स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज में थे भर्ती थे । सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल में घोर लापरवाही हो रही है ।किसी भी मरीज का सही से इलाज नहीं हो रहा है । दो दिन से परिजन मेदान्ता दिल्ली ले जाने के लिए डॉक्टरों से अनुरोध कर रहे थे । पर उन लोगों ने कहा डॉक्टर नहीं हैं। कोई खास दिक्कत नहीं है ठीक हो जाएंगे। आज सुबह अजय सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया था । अब उनके मौत की खबर आ गई । अजय सिंह मूलतः चन्दौली जिले के रहने वाले थे । इलाहाबाद से भी उनका लगाव था।



