पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों ने कोरोना महामारी से बचाने के लिए सरकारी अस्पतालों एवं प़ाइबेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज हेतु ब्यवस्था सुनिश्चित करे

छोटे व बड़े आक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति ब्यवस्था आसानी से उपलब्ध कराने की मांग ।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सर्व दलीय पार्षद पूर्व पार्षद संघर्ष समिति नगरनिगम के पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह आनंद घिल्डियाल कमलेश सिंह अशोक सिंह रंजन कुमार सुशील कुमार , चंद्र प्रकाश गंगा चंद्रशेखर बच्चा आदि ने कोरोना महामारी के प़कोप के अत्यधिक बढ़ोत्तरी निरंतर होने,आवश्यकता के अनुरूप कोरोना पाज़िटिव मरीजों के लिए नया अस्पताल न बनाने ।मरीजों के लिए इंजेक्शन व दवा बाजार में उपलब्ध न होने । रविवार को पूर्ण लाकडाउन के दिन दवा की थोक मंडी को बंद करने होम आइसोलेशन का विकल्प चुनने वाले कोरोना संक्रमितों के तीमारदारों को छोटे व बड़े आक्सीजन सिलेंडर
की उपलब्धता में प़़यागराज सहित अन्य जनपदों में भारी कमी होने कोरोना पीड़ितों की मृत्यु दर में अत्यधिक बृद्धि होने कोरोना पीड़ितों को समुचित उपचार न मिल पाने कोरोना भय से हार्ट ,लीवर , किडनी कैंसर ब़ेन हैमरेज आदि मरीजों की इमरजेंसी इलाज की सुविधा प़याप्त न होने आदि पर चिंता व्यक्त किया है ।पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों ने भारत सरकार और राज्य सरकार सरकारों से आम नागरिकों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए सरकारी अस्पतालों एवं प़ाइबेट अस्पतालों के अतिरिक्त कोरोना मरीजों के इलाज हेतु ब्यवस्था सुनिश्चित कराने छोटे व बड़े आक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति ब्यवस्था आसानी से उपलब्ध कराने कोरोना के इलाज हेतु दवाओं एवं इंजेक्शन की आपूर्ति सरकार व गैर सरकारी कोविड अस्पतालों में सभी मरीजों को उपलब्धता सुनिश्चित कराने बाजारों में दवाओं एवं इंजेक्शनों की हो रही कालाबाजारी रोकने , होम आइसोलेशन का विकल्प चुनने वाले कोरोना पाज़िटिव मरीजों के लिए समय-समय पर घर घर जाकर जांच कराने , सस्ते दर पर दवा , इंजेक्शन , तथा आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है । सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद संघर्ष समिति नगरनिगम के शिवसेवक सिंह आनंदघिल्डियाल कमलेश सिंह ने स्वरुप रानी अस्पताल व अन्य अस्पतालों में आक्सीजन सिलेंडर मरीजों को उपलब्धता न करा पाने की कटु निंदा की है । आम नागरिकों से अपील की है कि दूसरे चरण में तेजी से सुनामी की लहरों की तरह फैल रही कोरोना महामारी जो पहले दौर से चार गुना ज्यादा खतरनाक हो चुकी है से अपने स्वयं को बचाने और दूसरे नागरिकों को भी बचाने के लिए आवश्यक कदम अवश्य उठायें ।




