Latest

UP : कोरोना काल में बदले पैटर्न से हो परीक्षा

इविवि छात्रों की कुलपति व परीक्षा नियंत्रक से गुहार

ओपेन बुक या असाइनमेंट आधारित परीक्षा का सुझाव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना काल में परीक्षा को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए बकायदा कुलपति प्रो. आरआर तिवारी और परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह को ई-मेल भेजे जा रहे हैं। यूजी अंतिम वर्ष अथवा पीजी अंतिम सेमेस्टर के इन छात्रों का सुझाव है कि इविवि प्रशासन भी दिल्ली विश्वविद्यालय या बीएचयू के पैटर्न को अपनाए।
दरअसल इविवि प्रशासन ने यूजी अंतिम वर्ष अथवा पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा कराने की बात कही है। इसके बाद से छात्र ओपेन बुक अथवा असाइनमेंट आधारित परीक्षा कराए जाने की मांग कर रहे हैं। कोरोना काल में दिल्ली वश्वविद्यालय ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा करा रहा है जबकि बीएचयू असाइनमेंट आधारित परीक्षा ले रहा है। अन्य विश्वविद्यालय भी ऑनलाइन या फिर डाक के माध्यम से परीक्षाएं करवा रहे हैं।
ओपन बुक परीक्षा में छात्र अपने किताब, नोट्स साथ रखकर परीक्षा दे सकते हैं। सवाल सॉल्व करने के लिए इनकी मदद ले सकते हैं और ऑनलाइन ओपन बुक एग्जाम में स्टूडेंट्स अपने घर से ही पेपर डाउनलोड करेंगे और अपनी शीट पर सारे प्रश्नों के जवाब लिखेंगे। छात्रों का कहना है कि वर्तमान हालात में पारंपरिक या ऑफलाइन तौर पर परीक्षाएं करवाना उचित नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button