भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सपा का सभी तहसीलों में ज़बर्दस्त प्रदर्शन

*16 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l समाजवादी पार्टी ने आज जनपद की सभी तहसील मुख्यालयों पर ज़बर्दस्त प्रदर्शन कर भाजपा सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारियों को सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की l जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने फूलपुर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान कहा कि भाजपा शासन में हर वर्ग परेशान हैं l भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली कर सपा कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख बनने से रोका गया l सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार जनपद की सदर, फूलपुर, हंडिया, सोराव, मेजा, करछना, बारा, कोराव सभी तहसील मुख्यालयों पर समाजवादीपार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से कोविड नियमो का पालन करते हुए हज़ारों की संख्या में इकट्ठा होकर प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा l सपाईयों ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी लिया l सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा गया l




