Latest

इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों की स्थगित परीक्षाएं 30 अप्रैल से

सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होंगी।प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह की ओर से सोमवार को जारी की गई है। उन्होंने बताया कि नए परीक्षा कार्यक्रम में विषयों का क्रम पुराने की तरह ही रहेगा। यह भी बताया कि विषम सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाएं (प्रथम वर्ष एवं प्रथम सेमेस्टर छोड़कर) 30 अप्रैल से शुरू होंगी। विदित हो कि 3 अप्रैल से स्नातक बैक पेपर एवं मुख्य परीक्षाओं के अलावा परास्नातक, विधि व प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में शुरू हुई थीं। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 21 अप्रैल तक विश्वविद्यालय और कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया गया। साथ ही ऑनलाइन मोड में कराई जा रही परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं।

ऑनलाइन मोड में ही जमा होंगी कॉपियां

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि 30 अप्रैल से शुरू होने वाली ऑनलाइन परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही ली जाएंगी। इसके लिए उन्होंने परीक्षार्थियों को सुझाव भी दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों को सलाह दी कि अपने स्मार्टफोन अथवा लैपटॉप में स्कैनर डाउनलोड कर लें। इसके बाद 12 पेज का एक पीडीएफ बनाने की प्रैक्टिस भी कर लें। साथ ही पीडीएफ का नाम देना भी सीख लें।

Related Articles

Back to top button