पूर्व सांसद डिंपल यादव के जन्म दिन पर सपाईयों ने पार्टी कार्यालय में केक काटा

लंबी उम्र और राजनैतिक ऊँचाईयों पर चढ़ने की कामना की
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l समाजवादीपार्टी की राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व सांसद श्रीमती डिंपल यादव जी का जन्मदिन आज सपा कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम कर मनाया गया l सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में 42 पौंड का केक काटा l पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई और शुभकामना दी तथा अपने नेता के दीर्घायु होने एवं राजनैतिक ऊँचाईयों पर आगे बढ़ने की कामना की l
इस मौके पर सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव,डॉ मान सिंह यादव, नागेन्द्र सिंह पटेल, पंधारी यादव , नरेंद्र सिंह, अनिल यादव, राम सुमेर पाल, नागेन्द्र सिंह पटेल, संत लाल यादव, दान बहादुर मधुर,पूर्व प्रमुख संदीप यादव, ब्रजेश यादव, महावीर यादव, नाटे चौधरी, महबूब उस्मानी , ननकऊ यादव, राकेश सिंह, अनीता श्रीवास्तव, कुलदीप यादव, विजय मुन्ना, नवीन यादव , रामप्रताप,प्रेम चंद्र यादव, आदि नेतागण मौजूद रहे l




