Latest

नवनियुक्त भाजपा महानगर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में भाजपा महानगर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक विष्णु सिंह की अध्यक्षता में नवनियुक्त प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सभी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि देश के विकास में अगर सबसे बड़ी भूमिका किसी वर्ग की होती है तो वह प्रबुद्ध जनों की है क्योंकि देश का विकास उन्हीं के कंधों पर टिका है। ऐसे में हम सब की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है राष्ट्र के निर्माण के लिए समाज में रहने वाले सभी बुद्धिजीवियों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़े और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विकास में बुद्धिजीवियों का विशेष योगदान रहा है उनका विश्वास आज भी भाजपा के साथ है। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में देवेश सिंह ,राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, मुकेश लारा, एवं महानगर के पदाधिकारीगण रहे।

Related Articles

Back to top button