Latestप्रदेश

उप्र विधानसभा से विपक्ष का वाकआउट

लखनऊ, 13 फरवरी । उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर शिक्षा क्षेत्र के प्रति गंभीर ना होने का आरोप मढ़ते हुए विपक्षी सदस्य आज विधानसभा से वाकआउट कर गये ।

प्रश्नकाल के दौरान सपा के नितिन अग्रवाल ने जानना चाहा कि क्या कन्या विद्याधन योजना बंद कर दी गयी है । अगर बंद की गयी है तो क्यों ?

जवाब में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि बजट में चूंकि कोई प्रावधान नहीं है इसलिए योजना नहीं चलायी जा रही है ।

इस पर सपा सदस्य ने आरोप लगाया कि सरकार इस मुददे को लेकर गंभीर नहीं है और छात्राओं के कल्याण के लिए शुरू की गयी योजना रोक दी गई है ।

नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने कहा कि सरकार संतोषजनक उत्तर नहीं दे रही है । वह सपा सदस्यों ​सहित वाकआउट कर गये ।

बसपा के लालजी वर्मा भी अपनी पार्टी के सदस्यों के साथ यह कहते हुए सदन से वाकआउट कर गये कि सरकार गरीबों की शिक्षा के लिए चिन्तित नहीं है ।

कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि दस लाख से अधिक विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं छोड़ दी हैं । क्या सरकार उनकी जिम्मेदारी लेगी । वह भी कांग्रेस सदस्यों सहित वाकआउट कर गये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button