कोराव एसबीआई के चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

पॉजिटिव निकले सभी व्यक्तियों को भेजा गया कालिंदीपुरम कोरोना अस्पताल
कोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरांव में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के लक्षण के आधार पर कोरांव सीएचसी पर जांच की जा रही है। जिसमें तीन दिन तो हुई जांच में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं निकले थे, किंतु मंगलवार को हुई जांच में भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोरांव के चार कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। जिन्हें कोरोना अस्पताल कालिंदीपुरम प्रयागराज भेजा गया। उक्त आशय की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के अधीक्षक डॉक्टर केबी सिंह ने देते हुए कहा कि कोरांव में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या निकल रही है, जो चिंताजनक है। सभी लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहे मुंह में मास्क अवश्य लगाएं। घर से बाहर निकलने पर एवं घर पहुंचने पर अच्छी तरीके से मुंह व हाथ साबुन से अवश्य धुले। गुनगुने पानी का ही सेवन करें हाई इम्यूनिटी बढ़ाने वाली सब्जियों समेत फलों का सेवन करें जिससे संक्रमण को रोकने में प्रतिरोधक क्षमता कार्य कर सकें। भारतीय स्टेट बैंक के जो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें मलय तिवारी पुत्र विमलेश तिवारी, विवेल प्रसाद पुत्र रमेश प्रसाद, नरेंद्र कुमार पुत्र रामरतन व बिहारी लाल पुत्र राम विशाल शामिल है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से जहां स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं स्वास्थ्य महकमा भी लगातार उपचार व बचाव के सुझाव देकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोरांव को स्थानीय प्रशासन ने सील करा दिया है।



