कैसी रक्षा मांग रही हो दुशासन के दरबारों से: प्रियंका

प्रियंका ने स्वामी मत्स्यगयेन्द्रनाथ मन्दिर में पूजन कर सभी का अभिवादन किया
(अनुराग शुक्ला )
चित्रकूट (अनुराग दर्शन समाचार )। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव/उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जनता का दिल जीतने बुधवार को धर्मनगरी पहुंची। प्रियंका ने स्वामी मत्स्यगयेन्द्रनाथ मन्दिर में पूजन कर सभी का अभिवादन किया। मन्दिर में पूजन के बाद प्रियंका मन्दाकिनी किनारे बने मंच पर पहुंची। बुधवार को प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है। खाद की लाइन में खड़े कई लोगों ने जान गंवाई हैं। कोरोना काल में भाजपा सरकार खेल रही है। महिलाओं में जोश भरते हुए प्रियंका ने कहा कि बहुत हुआ इंतजार अब, सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो अब गोविन्द न आयेंगे। औरों से कब तक आस लगाओगी। कैसी रक्षा मांग रही हो, दुशासन के दरबारों से। महिलाओं को एकजुट होकर राजनीति में अपना हक मांगना चाहिए। कांग्रेस 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी। उन्होंने प्रतिज्ञा पत्र महिलाओं को पढकर सुनाया। कहा कि किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जायेगा।
प्रियंका ने कहा कि आज की राजनीति में बहुत नफरत फैला दी गई है। लखीमपुर कांड में एक केन्द्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों को मारा है। सरकार भी मंत्री को बचाने का काम कर रही है। राजनीति में हिंसा खत्म करने को महिलाओं को आगे आना होगा। प्रियंका ने महिलाओं के साथ संवाद किया। प्रियंका के सामने स्वयं सहायता समूह चलाने वाली भिटारी गां की गिरजा देवी व आंगनबाडी कार्यकत्री मिथलेश देवी ने अपने संघर्ष की कहानी बताई। कहा कि भाजपा शासनकाल में उनके कार्यों की कोई कीमत नहीं है। मानदेय भी नहीं बढाया जा रहा है। कोरोना काल में भी स्वास्थ्य विभाग और सरकार ने भी उनसे हर दिन समाज मे बीच जाकर काम कराने को कहा। काम के दौरान जरुरी सामग्री खुद लेकर जानी पडी और कोई खर्च भी नहीं मिला। प्रियंका गांधी की जनसभा में भीड जुटाने को 237 मानिकपुर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रंजना बरातीलाल पाण्डेय ने अपने सैकडों वाहनों के साथ गांव-गांव से लोगों को लेकर रामघाट पहुंची थीं। भाजपा सरकार बसपा समेत कई विपक्षी दलांे के पसीने महिला शक्ति को देखकर छूटने लगे हैं।




