देश की सभी महिलाएं शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत बने- अभिलाषा गुप्ता

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा प्रयागराज द्वारा आयोजित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन निशुल्क कौशल प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत ड्रेस वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में अभिलाषा गुप्ता नगर प्रमुख ने ड्रेस वितरण किया व उपस्थित छात्र-छात्राओं को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया । श्रीमती अभिलाषा गुप्ता ने कहा अब यह जरूरी है कि देश की सभी महिलाएं शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत बने। नारी सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को यह भरोसा दिलाया जाएगा कि वह चाहे तो समाज और देश में बहुत कुछ बदल सकती हैं। वह किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। एक सशक्त नारी में इतनी क्षमता होती है कि वह अपने पूरे समाज को सशक्त कर सकती है। भारत में महिला सशक्तिकरण का यही उद्देश्य है कि महिलाओं को साक्षर बनाया जाए। उनमें इतनी क्षमता का विकास किया जाए कि वह अपने, अपने परिवार, अपने समाज, देश से संबंधित सभी निर्णय ले सके। अपने अधिकारों के लिए लड़ सके और अपने ऊपर हो रही हिंसा पर रोक लगा सके। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी वर्तिका सिंह, सेंटर हेड एन. एन. फारुखी, आनन्द सिंह, नामित पार्षद अनूप मिश्रा , सोनम पोपटानी व समस्त छात्र-छात्राये आदि लोग उपस्थित रहे ।


