Latest

प्रिया यादव और भौमिक जैन ने जीती शतरंज चैम्पियनशिप

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ऑनलाइन जिला स्तरीय शतरंज चैम्पियनशिप में बेथनी कान्वेट नैनी की 14 वर्षीय छात्रा प्रिया यादव ने महिला वर्ग में सर्वाधिक अंक 5.5 अर्जित कर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया ।वहीं बालकों में भौमिक जैन बिशप जानसन स्कूल कालिन्दीपुरम् ने सर्वाधिक 7 अंक बना कर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया । प्रतियोगिता नि:शुल्क प्रवेश के साथ पुरस्कार राशि रखी गई थी और साथ ही साथ जिसमे सभी विजेताओं को डिजिटल सार्टिफिकेट उनके सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिया जायेगा ।ऑनलाइन प्रतियोगिता में उपस्थित सभी शतरंज खिलाड़ियों ने अपने कला कौशल के आधार पर बेहतरीन प्रदर्शन किया । ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का सबसे मुख्य आकर्षण जिसमे प्रतियोगिता में सम्मिलित एक सबसे नन्ही-परी अनुप्रिया यादव आयु 4 वर्षीय रहीं जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से 2.5 अंक बनाये ।शतरंज प्रतियोगिता का परिणाम क्रमशः निम्न रहा बालक वर्ग (U-19 आयु ) प्रथम भौमिक जैन, द्वितीय चित्रान्श कान्त,तृतीय प्रिन्स कुमार । महिला (कोई आयु सीमा नहीं ) प्रथम प्रिया यादव, द्वितीय संचिता यादव, तृतीय रुकईया सिद्दीकी । महिला वर्ग की सबसे छोटी बच्ची अनुप्रिया यादव (4वर्ष) महिला वर्ग की सबसे अधिक आयु सैय्यद नौशीन । जिला शतरंज संघ प्रयागराज के अध्यक्ष पं श्याम जी पाठक एवं सचिव एन डी सिंह ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनायें दिया जिन्होंने अपने खेल कौशल के आधार पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया और यह भी बताया कि आगामी 11 जुलाई को होने वाली ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क मात्र रुपये 50/= लिया जायेगा जिससे विजेता खिलाड़ियों को और भी अच्छे से अच्छा पुरस्कार राशि से सुशोभित किया जायेगा जिससे शतरंज खिलाड़ियों को गंभीरता से शतरंज प्रदर्शन करने में बल मिलेगा ।

Related Articles

Back to top button