अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की तबीयत बिगड़ी

मुख्यमंत्री के साथ बैठक में सीने में हुआ दर्द ,अस्पताल के लिए रवाना
उत्तराखंड (अनुराग दर्शन समाचार )। 2021 में होने वाले महाकुंभ को लेकर सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अखाड़ा परिषद की बैठक बुलाई थी। जिस बैठक में सभी अखाड़ा परिषद के महंत पहुंचे थे। बैठक में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि कि अचानक तबीयत बिगड़ने लगी । जिस पर तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और उनको इंद्रेश हॉस्पिटल भेजा गया । कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि बैठक में अचानक अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी के सीने में दर्द होने लग गया । जिसके बाद तुरंत एंबुलेंस को बुलाया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि फिलहाल अभी उनकी तबीयत ठीक है ।हालांकि इंद्रेश हॉस्पिटल में डॉक्टर उनका ठीक से चेकअप किया डॉक्टरों ने बताया उनका शुगर व बीपी नॉर्मल है । अब वह खतरे से बाहर हैं। उन्हें आराम के लिए दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

