Latest

UP : माशिसे चयन बोर्ड की प्रवक्ता भर्ती में अनियमितता का आरोप

नेट अर्हता वाले को पीएचडी का भारांक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) अर्हता वाले की बराबरी पीएचडी या डीफिल डिग्रीधारक से कर दी जाए तो हैरत होना लाजिमी है। जी हां, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा (माशिसे) चयन बोर्ड की प्रवक्ता 2016 भर्ती में अनियमितता का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर के लिए कमल कुमार त्रिपाठी के चयन पर एक दूसरे अभ्यर्थी डॉ. अनूप सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि कमल कुमार त्रिपाठी को नेट लिए 10 अंक का भारांक देकर चुन लिया गया जबकि नियमानुसार पीएचडी या डीफिल करने वालों को ही 10 अंक का भारांक मिल सकता है। हमीरपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक ने 27 अगस्त को अपनी जांच रिपोर्ट माशिसे चयन बोर्ड को भेजी है।
डीआईओएस हमीपुर का कहना है कि अभ्यर्थी ने बताया कि चयन बोर्ड के फार्म में नेट का विवरण भरा था जिसके लिए उसे 10 अंक का भारांक मिला है। नेट का प्रमाणपत्र और आवेदन पत्र भी प्रस्तुत किया। आवेदन के समय ही यह स्पष्ट कर दिया गया था कि पीएचडी या डीफिल की उपाधि धारकों को ही अतिरिक्त 10 अंक मिलेंगे। डीआईओएस हमीरपुर की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई चयन बोर्ड को करनी है।

Related Articles

Back to top button