Latest

एसआरएन से फरार बंदी गिरफ्तार-मुकदमा दर्ज, लापरवाह पुलिसकर्मी निलंबित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एसआरएन अस्पताल के कोविड वार्ड के बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार बंदी सुशील भारतीया हंडिया में धरा गया। सुशील कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज है लिहाजा उसे अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस भेजी गई है। हंडिया में सुशील अपने एक साथी के घर पर छिपा था। सुशील के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
सरायममरेज थाना क्षेत्र के अजूबा गांव निवासी कल्लू भारतीया के बेटे सुशील को फूलपुर पुलिस ने लूट व बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद नैनी सेंट्रल जेल में निरुद्ध किया गया था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसे पहले जेल अस्पताल में और बाद में एसआरएन के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की शाम वह बाथरूम की खिड़की तोड़कर भाग निकला था।

Related Articles

Back to top button