Latest
हाईकोर्ट के आदेश के अधीन होगा प्राचार्य भर्ती का परिणाम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के 290 पदों पर 12 अगस्त को घोषित परिणाम हाईकोर्ट में दायर विभिन्न याचिकाओं में पारित होने वाले निर्णयों के अधीन होगा। सचिव वंदना त्रिपाठी ने बताया कि चयन परिणाम आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध है। प्राचार्य के 290 पदों में से 135 स्नातकोत्तर पुरुष, 30 स्नातकोत्तर महिला, 104 स्नातक पुरुष और 21 स्नातक महिला पद पर चयनित हुए थे। 73 अभ्यर्थी प्रतीक्षा सूची में थे। कुल 630 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए थे।



