Latest

आयोग के चार अपर निजी सचिव से पूछताछ यूपीपीएससी की भर्तियों की जांच कर रही सीबीआई टीम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पूर्व में की गईं भर्तियों की जांच के लिए सीबीआई टीम लगातार दूसरे कदन आयोग पहुंची और कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही गोविंदपुर स्थित कैंप कार्यालय में चार अपर निजी सचिव से सुबह से शाम तक पूछताछ की गई। सूत्रों के मानें तो इन चारों में से एक अपर निजी सचिव आयोग के एक विवादित सदस्य के साथ लगा था। इस सदस्य की भूमिका को लेकर सीबीआई के अधिकारियों ने पूछताछ की। प्रतियोगी छात्रों ने भी सीबीआई के अधिकारियों से मुलाकात की।
ज्ञात हो कि एपीएस भर्ती में हुई गड़बड़ी के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के बर्खास्त अपर निजी सचिव पर सीबीआई की सुई लटक रही है। सूत्रों की मानें तो इस अपर निजी सचिव ने भी आयोग के लोगों के साथ मिलकर भर्ती में कुछ किया है। सीबीआई इस बर्खास्त अपर निजी सचिव से जल्द ही पूछताछ कर सकती है। सीबीआई की दूसरी टीम आयोग के भीतर परीक्षा से जुड़े कर्मचारियों, अधिकारियों से दिनभर पूछताछ करती रही। सीबीआई टीम को अभी तक पीसीएस-2015, एपीएस-2010, आरओ, एआरओ-2013, पीसीएस-2011, पीसीएस जे-2011 और मेडिकल आफिसर की सीधी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मिली है। पीसीएस-2015 में सीबीआई की ओर से पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। सीबीआई के अधिकारियों के सवालों का जवाब देने में आयोग के अपर निजी सचिव परेशान रहे।

Related Articles

Back to top button