मुख्यमंत्री जी ने अश्वासन दिया माघ मेला एवं प्रयागराज परिक्रमा अपने समय पर ही सम्पन किए जाएंगे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शुक्रवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री नरेन्द्र गिरि ,महामंत्री महंत श्री हरि गिरि , महंत धर्मदास , महंत राजेन्द्र दास , महंत नीलकंठ गिरि , महंत आशुतोष गिरि एवं अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री आवास लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर 2021 माघ मेला प्रयागराज एवं प्रयागराज परिक्रमा के विषय में विधिवत वार्ता की। मुख्यमंत्री जी ने यह अश्वासन दिया माघ मेला एवं प्रयागराज परिक्रमा अपने समय पर ही सम्पन किए जाएंगे । अखाड़ा परिषद ने मुख्यमंत्री को यह भी भरोसा दिलाया की माघ मेले के दौरान कोरोना महामारी को लेकर जो भी सरकार का दिशा निर्देश होगा सभी सन्त महात्मा एवं भक्त गाइडलाइन का पालन करेंगे । मुख्यमंत्री से मिलने के बाद सभी संतगण प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के यहां गए और उनसे भी माघ मेला 2021 को लेकर और युगपुरुष स्वर्गीय अशोक सिंघल की याद में कीर्ति स्तम्भ को बनाये जाने को लेकर चर्चा की ।



