महापौर ने छात्राओ को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी जी के द्वारा लाला राम इंटर कॉलेज नैनी में अर्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुई । अर्पण योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं द्वारा कोविड 19 से बचने हेतु तीस से पैतीस हज़ार मास्क तैयार कर कोरोना के बचाव के लिए स्कूल, विद्यालय तथा जरूरत मंद लोगो मे वितरित किया गया । मा० महापौर जी द्वारा उक्त सेंटर में जाकर कर मास्क बनाने में सहयोग किया । अर्पण योजना के अंतर्गत कोविड 19 ऑनलाइन कला प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय तथाह तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वाली छात्राओ के मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत मधवापुर सब्जी मंडी से चुंगी तक से डाट के पुल तक दोनों ओर स्थित दुकानदारों रेहड़ी, ठेला, सब्जी विक्रेताओं में लगभग 2500 मास्क का वितरण किया गया तथा संक्रामक रोग कोरोनावायरस से बचाव के लिए पत्रक वितरण कर जागरूक किया गया । लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने मास्क लगाने तथा समय-समय पर हाथ धोने व सैनिटाइज करने का आग्रह किया गया । इस अवसर पर सुनीता श्रीवास्तव पार्षद, जगमोहन गुप्ता पार्षद, दिलीप केसरवानी मंडल अध्यक्ष नैनी भाजपा, अनूप मिश्रा नामित पार्षद, प्रतीक्षा अग्रवाल व अनुज अग्रवाल प्राचार्या, शिवदानी सिंह, दुर्गेश मिश्र, श्याम मिश्रा, दिनेश सिंह, भागवत कुशवाहा, राजेन्द्र प्रसाद दुकान जी, अनूप मिश्रा पार्षद, मनोज श्रीवास्तव PS मा० महापौर, गौरव मिश्रा, विवेक साहू, हर्ष केसरी, ऋषभ श्रीवास्तव, नितिन केसरवानी, अतुल केसरवानी, पवन मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे ।


