Latest
कोरोना पॉजिटिव सौवीं गर्भवती का प्रसव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एसआरएन कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित सौंवी गर्भवती का सफल प्रसव कराया गया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. अमृता चौरसिया की निगरानी में 12 मई को पहली कोरोना संक्रमित गर्भवती का प्रसव कराया गया था। इसमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर समेत अन्य जिलों की महिलाएं भी शामिल हैं। डॉ. अमृता ने बताया कि सभी महिलाएं सुरक्षित रहीं और नवजात भी स्वस्थ हैं। इसमें सिर्फ दो नवजात में कोरोना का संक्रमण मिला था, बाकी की रिपोर्ट निगेटिव ही रही। डॉ. शक्ति का भी इसमे अहम योगदान रहा।




