Latest

मेजारोड स्टेशन पर रिजर्वेशन टिकट की ब्लैक मेलिंग

टिकट काउंटर पर सीसीटीवी लगाने की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेजारोड रेलवे स्टेशन पर दबंगों की वजह से बाहर से आए हुए लोगों को नहीं मिल पाता टिकट । दबंग लोग एक टिकट का ₹3000 लेकर रिजर्वेशन टिकट को ब्लैक में बेचते हैं। 15 15 दिन से लोग लाइन में लगाए हैं। लेकिन दबंगों की वजह से उनको टिकट नहीं मिलता और दबंगों को तो तुरंत ही टिकट मिल जाता है। आखिर क्या है सिस्टम । मेजारोड स्टेशन पर की जा रही है रिजर्वेशन टिकट की ब्लैक मेलिंग। अगर टिकट काउंटर पर और लाइन लगाने वाले काउंटर पर सीसीटीवी कैमरा लग जाए तो दलालों की दलाली बंद हो सकती है । क्योंकि कैमरा लगने से जो रोज आकर लोगो से पैसा ले कर टिकट करा रहे हैं । दलाल उनकी फोटो सीसीटीवी में आ जाएगी और इससे यह साफ हो जाएगा कि यह व्यक्ति रोज ही आकर टिकट काउंटर पर लाइन क्यों लगाता है । और कहां की टिकट रोज निकलवाता है इससे भी दलाली बंद हो सकती है। जो व्यक्ति लाइन में अगर लगा है तो उसी का आधार होना चाहिए । इससे भी स्पष्ट हो जाएगा कि दलाल अपनी टिकट कराने आया है या फिर रोज अलग-अलग लोगों की टिकट कराने के लिए आया है।

Related Articles

Back to top button