Latest

किसान बिल के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज किसान बिल के विरोध में भारत बंद का असर तो नही दिखा लेकिन आम आदमी पार्टी की जिला/शहर इकाई ने संयुक्त रूप से शहर के बालसन चौराहे पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार की तानाशाही नीति के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद किया। सुबह करीब 11 बजे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ अल्ताफ अहमद के नेतृत्व में करीब 50 कार्यकर्ताओ ने बालसन चौराहे पर महाऋषि भारद्वाज जी की मूर्ति के नीचे इकट्ठा हुए और अपना विरोध दर्ज करा रहे थे इसकी सूचना कोतवाली कर्नलगंज के प्रभारी को हुई तो पुलिस बल के साथ पहुचे और आलाधिकारियों को अवगत कराया और सभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और सभी को पुलिस लाईन ले गए ।
गिरफ्तार लोगो मे जिला अध्यक्ष डॉ अल्ताफ अहमद शहर अध्यक्ष ज्योति प्रसाद चौबे जिला महासचिव सर्वेश यादव विधानसभा अध्यक्ष शहर दक्षिण मोहम्मद नसीम जिला महिला अध्यक्ष पूनम सिंह महासचिव सानिया मिर्ज़ा महासचिव विधानसभा शहर दक्षिण मोहम्मद ज़ैद एडवोकेट सहित 2 दर्जन कार्यकर्ता गिरफ्तार।

Related Articles

Back to top button