फूलपुर उपचुनाव: बाहुबली अतीक अहमद ने ठोकी ताल, भरा निर्दलीय पर्चा
फूलपुर। लोकसभा उपचुनाव के लिए देवरिया जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद ने मंगलवार को अपना नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दाखिल किया।
अतीक अहमद के वकील खान शौलत हनीफ ने नामांकन दाखिल किया. बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर कैंट से बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद का टिकट काट दिया था. पिछले करीब साल भर से बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद जेल में बंद हैं. फिलहाल अतीक अहमद देवरिया जेल में बंद है। जातीय गणित की बात करें तो फूलपुर में यादव के बाद कुर्मी, लोध और कुशवाहा जातियां सबसे अहम हैं. इनमें लोध बीजेपी का परंपरागत वोटर माना जाता है। वहीं, केशव मौर्य की कुशवाहा जाति में अच्छी पकड़ मानी जाती है।
इस सीट पर कांग्रेस ने मनीष मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है. वहीं फूलपुर में बीजेपी प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल और कांग्रेस उम्मीदवार मनीष मिश्रा ने आज नामांकन किया. बता दें दोनों ही सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम डॉ केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. इन सीटों पर मतदान 11 मार्च को होगा और मतगणना 14 मार्च को होगी।





