Latest

शातिर मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार, दो मोबाइल एवं दो बम बरामद

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कीडगंज थाने की पुलिस ने शनिवार दोपहर शातिर मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया। टीम ने उसके कब्जे से लूट के दो मोबाइल एवं दो बम बरामद किया है। आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
कीडगंज के नई बस्ती सालिक चक्की के समीप निवासी अभिलाष खन्ना उर्फ विक्की पुत्र गणेश प्रसाद खन्ना के खिलाफ शहर के जीआरपी प्रयागराज, सिविल लाइंस और कीडगंज थाने में लूट समेत विभिन्न धाराओं में कुल 21 आपराधिक मुकदमें दर्ज है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कीडगंज थाने की पुलिस ने शनिवार दोपहर एक शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित कीडगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। टीम ने उसके कब्जे से लूट के दो मोबाइल एवं दो जिन्दा बम बरामद किया है।

Related Articles

Back to top button