Latest

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने लगवाई कोविड वैक्सीन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी ने प्रत्येक व्यक्ति से कोरोना की वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया है। कहा कि यदि खुद बचना है और अपनों को भी बचाना है तो वैक्सीन जरूर लगवा लेना चाहिए। यह किसी व्यक्ति या सरकार का प्रश्न नहीं है। वास्तव में पूरे देश की सेहत का प्रश्न है। शनिवार को मेडिकल कालेज पहुँचकर प्रमोद तिवारी ने वैक्सीन की पहली खुराक ली। प्रमोद तिवारी ने बताया की वैक्सिनेशन के बाद वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की सलाह पर दो दिन आराम करने के बाद सोमवार से पूर्व की भांति लोगो के बीच मौजूद रहेंगे। प्रमोद तिवारी ने मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ एस०पी०सिंह सहित पूरे स्टाफ के कार्य की प्रशंसा भी की। इस मौके पर मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, अनिल पाण्डेय, तलत अज़ीम, गौरव पाण्डेय, शकील अहमद, मो०हसीन, दिनेश सोनी सहित आदि कांग्रेसी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button