Latest
अयोध्या में कोई विवाद था ही नही कुछ लोग अपनी राजनीति के लिये अयोध्या में विवाद किये थे-स्वामी ब्रह्माश्रम महराज

वृंदावन (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का शीघ्र निर्माण अब होना चाहिए क्योकि सब विवाद खत्म हो गये है। कोर्ट के निर्णय से सभी सहमत भी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में कोई विवाद था ही नही बल्कि कुछ लोग अपनी राजनीति के लिये अयोध्या में विवाद किये थे। लेकिन अंत में उनको भी कोई फायदा नही मिला और कोर्ट का फैसला मंदिर निर्माण और आंदोलन करने वालो के पक्ष में आया है।



