FEATUREDLatestLetest

गठबंधन सामाजिक न्याय की लड़ाई को निर्णायक बनाएगा- नरेश उत्तम पटेल

प्रयागराज । समाजवादीपार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानपरिषद सदस्य मा नरेश उत्तम पटेल ने इलाहाबाद से गठबंधन के उम्मीदवार श्री राजेंद्र प्रताप सिंह पटेल के समर्थन में आयोजित जन सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा, बसपा एवं रालोद का महा गठबंधन सामाजिक न्याय की लड़ाई को निर्णायक बनाएगा । श्री पटेल आज मेजा विधानसभा क्षेत्र के बिगाहनी, बरहा कला, हवाश का तारा आदि आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर जन सभाओं, चौपालों में लोंगो को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बर्षों बीत जाने के बाद भी दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक जातियों को सामाजिक न्याय, आर्थिक विकास एवं सत्ता में भागीदारी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है । सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख बहन मायावती एवं श्री अजीत सिंह की संयुक्त अगुवाई में बना महागठबंधन ने सामंतवाद के पोषकों की नीद उड़ा दी है । सांप, छछून्दर, कह कर मखौल उड़ाने वालो को प्रदेश के दबे कुचले, किसान, मजदूर वर्ग, नौजवानों ने जवाब देने का फैसला कर लिया है l उन्होने दावा किया कि पिछले चरणों में हुए मतदान में गठबंधन को अपार समर्थन मिला है ।
सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा शासन में पिछड़ों, दलितों के साथ जो अत्याचार हुआ है उसका बदला लेने का वक्त आ गया है ।
गठबंधन के उम्मीदवार राजेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने जिताने की अपील करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए, सामाजिक सम्मान के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे ।
जानसभाओं में सर्व श्री पूर्व विधायक रामसेवक पटेल, संदीप पटेल, नरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल, जिला महासचिव दूधनाथ पटेल, रामानंद भारतीय, डॉ निर्भय सिंह पटेल, डॉ मान सिंह यादव, संतलाल वर्मा, डॉ हरि प्रकाश यादव, युवराज सिंह, विनय पटेल, आदि लोगों ने भी संबोधित किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button