कबड्डी प्रतियोगिता में कनिंगड़ा की टीम विजेता

माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। क्षेत्र के लक्षन चौकठा स्थित पानी टँकी के दक्षिण तरफ दो दिवसीय वीवो प्रो कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन में गुरुवार को फाइनल कनिंगड़ा बनाम बरहाकला के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमे कनिंगड़ा की टीम ने 33-21 से मुकाबला जीत सीरीज प्राप्त किया। इस दौरान वितरण कर्ता व मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी राजाराम यादव इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र यादव ने विजेता टीम के कप्तान अंकित कुमार को सीरीज व नकदी ग्यारह सौ रुपये और सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं बरहाकला टीम के कप्तान को पांच सौ रुपये दिया गया। उक्त प्रतियोगिता के आयोजक आशीष कुमार,अभी यादव,सचिन व सन्दीप यादव रहे। जबकि अंपायर के रूप में गिरीश यादव व पवन कुमार और संचालन उमाशंकर यादव और अमित यादव ने किया। इसी तरह प्रतियोगिता की देखरेख में अजय यादव,संजय कुमार,रतन, अजीत यादव,सुनील कुमार,शिवजीत यादव सहित भारी जनसंख्या में लोग उपस्थित रहे।



