Latest

राष्ट्रीय महिला दिवस पर सपा महिला सभा ने निकाली रैली, भाजपा सरकार में महिलाओं पर हिंसा, अत्याचार के मामले बढ़े।अनीता श्रीवास्तव

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सपा महिला सभा की ओर से पैदल रैली निकाल कर महिलाओं की सुरक्षा देने, उन पर बढ़ रहे हिंसा और अत्याचार को रोकने के लिए सरकार से मांग की l रैली को सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया l श्रीमती अनीता श्रीवास्तव की अगुवाई में सपा महिला सभा की नेत्रियो, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जार्ज टाउन मुहल्ले में सपा कार्यालय से शुरू होकर पार्वती नर्सिंग होम, बलसन तक रैली निकाली गई l बाद में सपा कार्यालय में गोष्ठी आयोजित कर महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार पर देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार में महिलाओं के ऊपर हिंसा और अत्याचार के मामले बढ़े हैं l सपा सरकार में महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा करते हुए आगामी 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए एक जुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया l इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती विज्मा यादव, निशा शुक्ला, ख़ुशनुमा बानो,  नाटे चौधरी, ननकऊ यादव, विजय मुन्ना, गुलाब काली, मीनाक्षी सिंह, गीता सिंह, प्रिया केसरवानी, कमला देवी, गीता, सुषमा, संजू, रनों, सुनीता, राधा पटेल, प्रमिला, सीमा, सुमित्रा देवी, पूनम दुबे, निर्मला विश्वकर्मा, गुड्डी यादव, उषा देवी, सरस्वती, आदि मौजूद रहीं ।

Related Articles

Back to top button