Latest

सांस्कृतिक साहित्यिक और धार्मिक आयोजन की स्वीकृति

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पिछले कुछ समय से कलाकारों के हित में सदैव समर्पित रहने वाली एवं उनके हक की लड़ाई लड़ने वाली डॉ आभा मधुर ने हाल ही के दिनों में प्रयागराज के कलाकार संगठनों की मांग को भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय तक प्रेषित किया था

और बहुत जल्द सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार की मिली अनुमति से जहां उत्तर प्रदेश के समस्त कलाकारों में हर्ष है वहीं डॉ आभा मधुर ने इस आदेश के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रयागराज मंडल के समस्त कलाकारों की तरफ से आभार व्यक्त किया है

तथा यमुना पार कलाकार संघ ,प्रयागराज कलाकार एसोसिएशन तथा प्रयागम कलाकार कल्याणम समिति के अथक प्रयास और जुनून को शुभकामनाएं देते हुए प्रियांशु श्रीवास्तव ,मनीष पटेल, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र बजरंगी ,विक्रम तूफानी ज्ञान शाक्य ,आशीष शर्मा ,संदीप द्विवेदी सहित समस्त कलाकार प्रतिनिधियों को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button