Latest

ऋचा व मंजू पाठक पर मुकदमा दर्ज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना काल में प्रतिबंध के बावजूद विरोध प्रदर्शन करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर जिले की विभिन्न थानों की पुलिस ने 75 लोगों के खिलाफ 51 मुकदमा दर्ज किया है।

सिविल लाइंस पुलिस ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह, महिला संगठन की मंजू पाठक समेत अन्य 6 के खिलाफ सुभाष चौराहे पर सरकार विरोधी नारे लगाने पर महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

 

विभिन्न थानों में 75 लोगों को किया गया नामजद

इसी तरह जॉर्ज टाउन पुलिस ने बालसन चौराहे पर प्रदर्शन करने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

11 नामजद है। इनमें संयोजक सुशील तिवारी, उज्जवल शुक्ला, इरशाद उल्लाह, जितेश मिश्रा आदि शामिल है।

शुक्रवार को भी पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई करने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button