संतो की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला ) श्रीमीता बाबा आश्रम के महंत बजरंगमुनि उदासीन ने महाराष्ट्र के नांदेड में दो संतों की हत्या पर रविवार को आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा करने वालों को साजिश के तहत मारा जा रहा है।
इससे यह कोशिश की जा रही है कि सनातन धर्मावलंबियों को हत्या के बहाने से डराया जाये लेकिन ऐसा नही होगा क्योंकि शताब्दियों से सनातन धर्म चला आ रहा है और चलता रहेगा। महंत बजरंगमुनि उदासीन ने सरकार से मांग किया है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाये। उन्होंने सरकार से संतों और मठ-मंदिरों के सुरक्षा की मांग की है।
किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने संतो की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा किया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे संत – महात्माओ की हत्या होती रहेगी तो सरकार पर किसी को भरोसा नही रहेगा। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह आगे आये और संत-महात्माओ की सुरक्षा सख्त करें। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई हो जिससे कि फिर से ऐसी घटनाएं न हो सके।
महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने शिष्यों सहित मौन रखकर ब्रह्मलीन संतो की आत्मा के लिये ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने भी संतों की हत्या पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की शीघ्र उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाये जिससे कि ऐसी घटनाएं फिर से न हो सके।




