Latest

UP डिप्टी सीएम व उनका बेटा कोरोना पाजिटिव

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या कोरोना संक्रमित हो गए हैं। डिप्टी सीएम ने खुद ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की सूचना दी।

उन्होंने अपने संपर्क में रहने वालों से भी कोरोना जांच कराने की अपील की। डिप्टी सीएम के छोटे बेटे भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री व उनके बेटे को लखनऊ में होम आइसोलेट किया गया है।

केशव मौर्य से पहले कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद रीता बहुगुणा, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह भी संक्रमित हो चुके हैं।

एक ओर मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों के संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं कोरोना को लेकर बने नियमों की भी अवहेलना धड़ल्ले से की जा रही हैस खासकर ग्रामीण इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का इस्तेमाल अभी भी लोग नहीं कर रहे हैं। इस वजह से संक्रमण के तेजी से फैलने की आशंका प्रबल है।

Related Articles

Back to top button