हाईटेक होगा यूपी वक्फ बोर्ड, जमीन और मदरसों में लगेगा जीपीएस

प्रदेश डेस्क। यूपी के वक्फ बोर्ड अब हाईटेक होने जा रहे हैं. इस पर काम भी शुरू हो गया है. सेन्ट्रल वक्फ काउन्सिल की 3 सदस्यीय टीम कार्य प्रगति का जायजा लेने लखनऊ पहुंच चुकी है. टीम ने बुधवार को शिया वक्फ बोर्ड के दफ्तर पहुंच कर केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की मदद से चल रही योजनाओं और कार्यों का जायजा लिया।
यूपी में शिया और सुन्नी वक्फ वोर्ड की जमीनों और मदरसों को जीपीएस सिस्टम से जोड़ने का काम चल रहा है. बोर्ड की जमीनों के दुरूपयोग और अवैध कब्जों के बढ़ते मामलों के चलते इसमें सुधार के कार्य चल रहे हैं.
पहले चरण में सभी दफ्तरों को कम्प्यूटरीकृत करके उन्हे केंद्र और यूपी से जोड़ा जाना है. दूसरे चरण में शिया वक्फ वोर्ड और सुन्नी वक्फ वोर्ड की सम्पत्तियों का जीपीएस के जरिये चिन्हिंत कर लिक करना है. ताकि बोर्ड की सम्पत्तियों पर नजर रखी जा सके. लेकिन यह कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है, जिसके पीछे जमीनों के स्वरूप बदले और अवैध कब्जे के मामले प्रकाश मे आ रहे हैं.
सेन्ट्रल वक्फ काउन्सिल की तीन सदस्यीय टीम में इकराम सिद्दकी, इरफान अहमद और खुरर्शीद वारसी शामिल हैं. ये 23 फरवरी तक कार्य प्रगति का जायजा लेंगे. शिया वक्फ वोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने बताया टीम जायजा लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने बताया कि सेंट्रल वक्फ काउंसिल से एक विजिट हो रही है, इसी क्रम में एक टीम बुधवार को शिया बोर्ड के दफ्तर आई थी. इसमें कम्प्यूटराइजेशन के साथ ही कई मामले ऐसे हैं, जिसमें राज्य सरकार के अल्पसंख्यक विभाग और सेंट्रल वक्फ काउंसिल के बीच तारतम्य नहीं बैठ पा रहा है. इन सभी मामलों को लेकर ये दौरा चल रहा है


