प्रदेश

वृहद पौधारोपण कार्यक्रम

(अनुराग शुक्ला)कानपुर (अनुराग दर्शन समाचार)। आज भारत उत्थान न्यास के तत्वावधान में आज रामलीला मैदान, साकेत नगर, कानपुर में मुख्य अतिथि, विधायक श्री महेश त्रिवेदी द्वारा वृहद पौधारोपण किया गया। न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुंतल की उपस्थिति और कार्यक्रम की संयोजिका न्यास की आजीवन सदस्य डॉ. अनीता निगम के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय लोगों को साथ लेकर छायादार व फलदार पौधे जिनमें बरगद, पीपल, जामुन बेल, आम, आदि के 51 पौधे लगाए गए। यहां न्यास की प्रर्यावरण समिति के सदस्य डॉ० एस. के. गुप्ता ने बताया कि संगठन देशभर में प्रत्येक वर्ष जुलाई और अगस्त माह में ‘वृहद पौधारोपण अभियान’ के अंतर्गत कार्यक्रम करता है। संस्था के कृष्ण कुमार जिंदल, रूपीना मिश्रा, अशोक कुमार गुप्ता, कमलेश मिश्रा, डॉ० मनोज दुबे, अशोक तिवारी, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button