प्रदेश

ज्येष्ठ मास के चौथे मंगलवार हनुमान मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़

प्रयागराज (अनुराग दर्शन

समाचार )। ज्येष्ठ मास में पडने वाले मंगल का विशेष महत्व है। ज्येष्ठ मास के चौथे मंगलवार
को संगम के बंधवा में स्थित बडे हन्मान मंदिर में सुबह से ही
भक्तों का तांता लगा रहता है ।
ज्येष्ठ मास के चौथे मंगलवार
को बंधवा स्थित बड़ हनुमान
मंदिर में भक्तों की भीड़
रही तो वही देर शाम मंदिर में सुंदर कांड का पाठ और महाआरती भी की गई। मंदिर के महंत महंत बलवीर गिरी गिरि ने सुंदर कांड पाठ और महाआरती कर लोक कल्याण की कामना की। हनुमान जी से प्रार्थना की मौसम में बदलाव लाते हुए पढ़ रहे तेज तपिश को शांत करने के लिए वर्षा देवी का आवाहन किया। ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगल के पर्व पर पुरे मंदिर परिसर को बड़ी ही खुबसूरती से फूलों से सजाया गया है। वहीं बजरंग बली की लेटी हुई प्रतिमा का फूलों और
फलों से भव्य श्रृंगार भी किया गया है। ज्येष्ठ मास में इस बार चार बड़े मंगल पड़ रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि बड़े हन्मान मंदिर में
पज़ा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनायें पूरी होती हैं।
दुनिया का यह इकलौता ऐसा मंदिर है जहां बजरंग बली आराम
की मुद्रा में लेटकर अपने भक्तो को दर्शन देते हैं। श्रद्धाल् यहां
बजरंग बली की लेटी हुई प्रतिमा का दर्शन पूजन करते हैं और
उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

Related Articles

Back to top button