समाजवादी पार्टी ही दिला सकती है पिछड़ों को उनका हक़-अभिमन्यु पटेल

प्रयागराज। सपा नगर कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक मे शहर उत्तरी के तीन पदाधिकारीयों को मनोनयन पत्र के साथ फूल माला पहना कर दिलाई शपथ ।
समाजवादी पार्टी के चौक नगर कार्यालय पर आज दिन भर कई प्रकोष्ठो की बैठकें आयोजित की गईं।
महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की उपस्थिती मे समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,समाजवादी महिला सभा व सपा अल्पसंख्यक सभा की नगर कमेटी की बैठक बारी बारी से हुई।

पिछड़ा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अभिमन्यु पटेल की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे कहा गया की समाजवादी पार्टी मे ही पिछड़ों का सम्मान है। सपा ही पिछड़ो को उन्का हक़ दिलाने मे रुची रखती है बाकि दल सिर्फ वोट बैंक के रुप मे पिछड़ो को इस्तेमाल करते हैं और चूनाव जीतने के बाद भूल जाते हैं।
पिछड़ा प्रकोष्ठ के शहर उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष महेन्द्र कुमार पाल ने तीन नए लोगों को अपनी कमेटी मे मनोनयन पत्र देकर सम्मान किया।जिसमे इरशाद अहमद को शहर उत्तरी वि०स० महासचिव,संदीप वर्मा को विधान सभा कोषाध्यक्ष,मनीष कुमार पाल को सचिव नामित किया।
नव नियुक्त पदाधिकारीयों को फूल माला पहनाने के साथ महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन व अभिमन्यु पटेल के हाथों मनोनयन पत्र सौंपा गया। महिला सभा की बैठक मंजू यादव की अध्यक्षता मे हुई जिसमे कहा गया की महिलाए संघर्ष मे पीछे नही हैं अगर ज़रुरत पड़ी तो सड़को पर उतरने के लीए महिलाएं कमर कस कर तय्यार हैं।
वहीं सपा अल्पसंख्यक सभा की बैठक शाहिद प्रधान की अध्यक्षता मे हुई जिसमे अल्पसंख्यक समुदाय को सम्बोधित करते हुए शाहिद ने कहा की मोदी और योगी सरकार मे सबसे ज़्यादाअल्पसंख्यको पर अत्याचार किए गए। क्या खा रहे हैं, क्या पी रहे है,क्या पहन रहे हैं इस पर योगी सरकार ने पहरा लगा कर प्रताड़ित किया।
कभी गाय तो कभी मस्जिद और कभी डाढ़ी और पहनावे के नाम पर ज़ुल्म व ज़्यादती की। बैठक मे श्री इफ्तेखार ने 2019 मे होने वाले लोक सभा चूनाव के दृष्टिगत संगठन को गतीशील बनाने के लिए सभी चौदह प्रकोष्ठो को अनिवार्य रुप से बैठक कर प्रत्येक बूथ पर बीस यूथ पर काम करने की बात कही।
बैठक मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिमन्यु पटेल, उपाध्यक्ष आशीष पाल, महासचिव जिज्ञान्शु यादव,सचिव नितिन यादव, मुमताज़ अहमद, अमित यादव, कोषाध्यक्ष पंकज साहू, महिला सभा नगर अध्यक्षा श्रीमती मंजु यादव,सारिका यादव ,नमिता दास, उर्मिला सिंह, कंचन श्रीवास्तव, उर्मिला पासी,भोला पाल, मो०ज़ैद, आसिफ हुसैन, शानू खान, ज़ामिन हसन, मो०आसिफ आदि उपस्थित थे। यह जानकारी सै०मो०अस्करी मीडिया प्रभारी इलाहाबाद ने दी।



