करबला के शहीदों का चेहलूम आज, नहीं निकलेगा सड़कों पर जुलूस

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हज़रत इमाम हुसैन व अन्य करबला के शहीदों की याद में चेहलूम का जुलूस 8 अकतूबर ब्रहस्पतवार को नहीं निकाला जाएगा।
कोविड 19 को दृष्टिगत रखते हुए चेहलूम जुलूस आयोजन समीति ने कोरोना संकट काल को देखते हुए इस वर्ष चेहलूम का जुलूस न निकालने का फैसला लेते हुए अज़ाखानों के अन्दर ही सभी मातमी कार्यक्रम आयोजित करने और लोगों से ज़ियारत मे आने वालों से मास्क लगा कर सोशल डिस्टेन्स के साथ ज़ियारत करने के उपरान्त इमामबाड़े से सीधे घर जाने की अपील की है। इमामबाड़ा आज़म हुसैन में दिन में १२:३० पर नमाज़ होगी। उसके उपरान्त चेहलूम की मजलिस दिन में १:३० पर शुरु होगी मजलिस को मौलाना जव्वाद हैदर जूदी साहब खिताब करेंगे।मातमी अन्जुमन अब्बासिया रानी मण्डी,अन्जुमन मज़लूमिया रानी मण्डी व दरियाबाद की अन्जुमन हुसैनिया क़दीम एक के बाद एक नौहा और मातम का नज़राना पेश करेगी। वहीं दरियाबाद इमामबाड़ा सलवात अली खाँ के मुतावल्ली ताहिर मलिक के अनुसार उनके इमामबाड़े मे भी इसी प्रकार सभी मातमी आयोजन इमामबाड़ा प्रांगड़ मे ही होंगे।इमामबाड़ा आबिदया रानी मण्डी में दिन में ११ बजे मजलिस होगी और अन्जुमन आबिदया के नौहाख्वान मिर्ज़ा काज़िम अली की अगुवाई में नौहा और मातम के साथ ताबूत इमाम हुसैन अलम व ज़ुलजनाह की ज़ियारत कराई जाएगी।अन्जुमन हैदरिया रानी मण्डी मुरख्खाने में दिन में १:३० बजे इमामबाड़ा कब्बन मे अलम की ज़ियारत व मातम करेगी उसके बाद बच्चा जी धरमशाला के सामने मीर हुसैनी के इमामबाड़े मे मजलिस मे शिरकत करते हुए ज़जीरी मातम करेगी।




