Latest

पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी भाजपा और मजबूती से लड़ेगी चुनाव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पंचायत चुनाव के लिए पहली अक्टूबर से मतदाता पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है।

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को पंचायत चुनाव का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा नेताओं ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला पंचायत और ग्राम पंचायत को लेकर पार्टी की रणनीति और अब तक की तैयारियों की समीक्षा के लिए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या प्रयागराज में थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने चुनाव चिह्न पर प्रत्याशी उतारेगी और जीत भी दर्ज करेगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा मजबूती के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी।

उन्होने सभी से संगठित होकर चुनाव लडऩे पर बल दिया। बैठक में बताया गया कि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को पंचायत चुनाव का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

जल्द ही जिला स्तर पर भी प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत के वार्ड संयोजकों और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों से भी वार्ता की गई।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठित होकर काम करेगा।

इस मौके पर सांसद केसरी देवी पटेल, सुभाष चंद्र कुशवाहा, हरिओम मिश्रा, शिवदत्त पटेल, किरन त्रिवेदी, रमेश पासी, अमरनाथ मौर्या, दीपक पटेल आदि मौजूद रहे। इसके बाद श्रम एवं सेवायोजन मंत्री विधायक विक्रमाजीत मौर्या के घर शोक संवेदना व्यक्त करने भी गए।

Related Articles

Back to top button