Latest

UP बोर्ड की परीक्षा में 56 लाख सात हजार 118 परीक्षार्थी होंगे शामिल

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला ) यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से शुरू हुई। इस बार बोर्ड की परीक्षा में 56 लाख सात हजार 118 परीक्षार्थी होंगे शामिल। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए यूपी बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया । परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 7784 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे वॉइस रिकॉर्डर के साथ राउटर और ब्रॉडबैंड भी लगाया गया।

दो पालियों में होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा।
सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे पहली पाली का समय ,
शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा होगी। पहले दिन हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा होगी । परीक्षा केंद्रों की लखनऊ में बनाए गए कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग होगी । पहली बार यूपी बोर्ड ने दो हेल्पलाइन नंबर और ट्विटर अकाउंट जारी किया है । नकल रोकने के लिए चार कलर में कापियां तैयार कराई गई हैं। कई जिलों में सिलाई वाली कापियां भी भेजी गई हैं। नकल पर सख्ती की वजह से एक लाख 88हजार 638 परीक्षार्थी कम हुये। नकल रोकने के लिए एसटीएफ और एलआईयू की भी मदद ली जा रही है । उक्त जानकारी यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button