Latest

पीडीए ने धूमन गंज के रम्मन का पुरवा में बच्चा पासी के 2 मंजिला मकान का ध्वस्तीकरण किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पीडीए के धूमन गंज के रम्मन का पुरवा में बच्चा पासी के 2 मंजिला मकान का ध्वस्तीकरण किया गया । आरोप है कि बच्चा पासी ने सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करके मकान का निर्माण कराया है।

धूमन गंज थाने का हिस्ट्री शीटर निहाल कुमार उर्फ बच्चा पासी बसपा से भी जुड़ा रहा है।

इसके ऊपर कई संगीन मामले दर्ज है। मुम्बई काला घोड़ा शूट आउट में भी इसका नाम सामने आया था।

बच्चा पासी ,खान मुबारक राजेश यादव ये तीनो अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन गैंग के सदस्य है।

2006 में कचेहरी डाकघर डकैती में भी इसका नाम सामने आया था ।

लूट, डकैती, रंगदारी, गुंडा टैक्स, जानलेवा हमले और हत्या जैसे 38 मामले बच्चा पर दर्ज है। जिनमें अकेले धूमनगंज थाने में उस पर 29 केस है।

Related Articles

Back to top button