Latest
धू-धू करके जल उठा रावण श्री राम के जयकारों से गूंज उठा मैदान

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। श्री महंत बाबा हाथी राम पजावा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आज सर्वप्रथम प्रभु श्री राम का आगमन हुआ तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा प्रभु श्री राम लक्ष्मण माता जानकी की आरती का कार्यक्रम संपन्न प्रभु राम की आरती के बाद श्रीराम द्वारा ध्वनि एवं प्रकाश के माध्यम से रावण का वध कृत्रिम तरीके से सारी जनता के सामने प्रस्तुत हुआ रामायण का पूरा पुतला आतिशबाजी द्वारा धू-धू करके जल उठा रावण के चलते ही सारी जनता मैदान में प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठा
जिसमें कमेटी के मोहन जी टंडन (टंडन भैया )अमिताभ टंडन, राजेश मल्होत्रा ,सचिन कुमार गुप्ता गिरी शंकर प्रभाकर सागर पांडे रवि गुप्ता प्रभाकर उपस्थित रहे ।


