Latest
प्रधानमंत्री ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हवाई अड्डा के निर्माण को लेकर मार्गदर्शन दिया। नन्द गोपाल गुप्ता नंदी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अयोध्या की विकास योजना की समीक्षा बैठक वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से बुलाई गई । जिसमें मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी, वरिष्ठ मंत्री गणों के साथ उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी भी सम्मिलित हुए।
बैठक में मा. प्रधानमंत्री का अयोध्या विकास योजना के साथ ही बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हवाई अड्डा के निर्माण को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। श्रीराम हवाई अड्डा का निर्माण जल्द ही हो इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री का दिशा निर्देश प्राप्त हुआ।




