Latest
पुलिस ने जुआरियों को दबोचा
सोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सोरांव पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर सोरांव थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव स्थित एक बाग में जुआं खेल रहे मौके से दो जुआरियों जालिम सिंह निवासी बरईशिव व विक्रम सिंह निवासी महंगूपुर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने फड़ से 6850 रुपए नकद व ताश के पत्ते बरामद कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।




